पैसा तुम नहीं दोगे तो एआरटीओ वसूल कर देगा

♣एआरटीओ तुम्हारी गाड़ियों का चक्का नहीं हिलने देगा
♥फोन पर परिवहन मंत्री की धौंस देकर दबंग मांग रहा रुपया

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

सोशल मीडिया पर वायरल एक आडियो ने अफसरों की नींद उड़ा दी है। एक युवक को फोन पर धमकी दी गई है कि तुम पैसा दो, यदि पैसा नहीं दिया तो एआरटीओ तुमसे वसूल कर रुपया देगा। इतना ही नहीं एआरटीओ तुम्हारी गाड़ियों का चक्का तक नहीं हिलने देगा। खुद को परिवहन मंत्री का भाई बताकर युवक को धमकी दी गई है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
करारी थाना क्षेत्र के म्योहर निवासी आकाश मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सुबह वह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान बालू का डंप चलाने वाला बिहार का एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ आया। उसके बाबा बाहर काम कर रहे थे। पूछने पर उनसे अभद्रता की और मारपीट की। शोर सुनकर वह आया तो असलहों से लैस लोगों ने उससे भी अभद्रता की। इसके बाद वह असलहा लहराते हुए भाग निकले। इस घटना के करीब दो घंटे बाद उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने पहले उससे 80 हजार रुपया मांगा। आकाश ने कहा कि उसकी कोई देनदारी नहीं है। काफी देर तक बातचीत करने के बाद फोन करने वाले कहा कि तुम्हारी चार गाड़िया चलती हैं। एक भी गाड़ी नहीं चलने पाएगी। एआरटीओ पैसा वसूल कर मुझे देगा। एआरटीओ व पीटीओ मेरे दरवाजे खड़े रहते हैं। खुद को फोन करने वाले ने परिवहन मंत्री का भाई बताया। साथ ही यह भी कहा कि यदि वह एआरटीओ से रुपया नहीं वसूल करवा पाया तो मंत्री इस्तीफा दे देंगे। आडियो रिकार्ड करके आकाश ने पुलिस को दिया। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। फोन करने वाले ने मोबाइल बंद कर लिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More