मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी चायल को सौंपा
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
सीतापुर जनपद के महोली तहसील अंतर्गत पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की शनिवार दोपहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पूरे पत्रकार जगत में शोक की हर दौड़ गई। सोमवार को चायल तहसील के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम चायल को सौंपा।
तहसील प्रेस क्लब चायल के अध्यक्ष सईदुर्रहमान उर्फ मुन्ने की अगुवाई में सोमवार को तहसील परिसर में इकट्ठा हुए दर्जनों पत्रकारों ने प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की। तहसील अध्यक्ष ने बताया कि राघवेंद्र बाजपेयी भ्रष्टाचार के खिलाफ खबरें प्रकाशित करते थे। इसी बात को लेकर माफिया उनसे रंजिश रखने लगे थे। शनिवार दोपहर दिनदहाड़े गोली मारकी उनकी हत्या कर दी गई। वहीं पांच मार्च को फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना अंतर्गत खागा बाईपास पर भी पत्रकार उग्रसेन गुप्ता की ट्रक से कुचल कर हत्या कर दी गई। दोनों मामलों को लेकर चायल के पत्रकारों ने बैठक के मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम आकाश सिंह को सौंपा। पत्रकारों ने मांग किया कि घटना की जांच सीबीआई से कराई जाये। इसके अलावा मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पत्रकार सुरक्षा कानून गारंटी लागू किया जाये। पत्रकारों ने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर सचिव शब्बर अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सिंह रंधावा, उपाध्यक्ष लवकुश यादव, अनिरुद्व उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र, आय व्यय निरीक्षक परवेज आलम, संगठन मंत्री उमेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी त्रिभुवन लाल, कार्यकारिणी सदस्य पवन कुमार मिश्र और मदन केशरवानी समेत सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।






