एमवीआईईटी के छात्र बने इसरो में वैज्ञानिक

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

संदीपन घाट के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा स्थित मधु वाचस्पति इंजीनियरिंग इंस्ट्यूट टेक्नॉलाजी के छात्र का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन हो गया। चयन होने की जानकारी कालेज प्रबंधन को हुई तो खुशी की लहर दौड़ गई।

रजिस्ट्रार समर अब्बास ने बताया कि जनपद गाजीपुर के अमहेता गांव निवासी राहुल कुमार राव का भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक पद पर चयन हो गया है। राहुल कुमार के पिता किसान हैं। राहुल कुमार राव ने 2021-24 में मधु वाचस्पति इंजीनियरिंग इंस्ट्यूट टेक्नॉलाजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक की डिग्री हासिल की थी। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से वह प्रयागराज में ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके पहले राहुल का चयन सेल कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर हुआ था। कालेज के संस्थापक बारा विधायक वाचस्पति ने कहा कि छात्र लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करे तो सफलता अवश्य मिलती है। राहुल कुमार राव के चयन पर निदेशक डा. एसपी गौतम, डीन इंजीनियरिंग अजय सिंह व एमवीएसएम निदेशक डा. संजीव श्रीवास्तव समेत स्टाफ ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना और परिवार को बधाई दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More