रितेंद्र सिंह अध्यक्ष, दीपक मंत्री निर्वाचित

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 

SHABBAR ALI/7007720588

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ चायल तहसील इकाई का चुनाव रविवार को सभागार में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष और चुनाव अधिकारी ज्ञान पाल सिंह की देखरेख में हुई। इसमें रितेंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए।

चायल तहसील के पांच प्रमुख पदों के लिए निर्विरोध चुनाव हुए। जबकि तहसील अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार मैदान में थे। जबकि मंत्री पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। अध्यक्ष पद पर रितेंद्र सिंह को 25, पवन राय को छह और योगेंद्र को पांच वोट मिले। रितेंद्र सिंह 25 मत पाकर तहसील अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं मंत्री पद के लिए दीपक सिंह विजयी रहे। उन्हें 23 मत मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी गोविंद कुमार को 13 मत हासिल हुए। तहसील के अन्य पदों पर भी निर्विरोध चयन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर काशी प्रसाद सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रबी सिंह, उपमंत्री पद पर निर्दोष कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद और आय-व्यय निरीक्षक पद पर राजेश्वर सिंह निर्विरोध चुने गए। चुनाव के बाद पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ज्ञान पाल सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में ज्वाला सिंह यादव जिला महामंत्री, पदमेश कुमार शुक्ल जिला उपमंत्री और कोषाध्यक्ष विपिन आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More