श्रद्धालुओं से मोटी रकम वसूलने पर 15 बाइकर्स को एयरपोर्ट पुलिस ने दबोचा

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

एयरपोर्ट थाना इलाके से बुधवार को पुलिस ने दर्जन भर बाइकर्स को धर दबोचा। श्रद्धालुओं को गुमराह कर उन्हें गंतव्य स्थान पर छोड़ने के नाम पर बाइकर्स उनसे मनमाना रुपया वसूलते थे। पुलिस ने सभी बाइकों का चालान करते हुए चालकों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से अन्य बाइकर्स गैंग में हड़कंप मचा रहा।

पौष पूर्णिमा के महा स्नान पर्व पर बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं को बाइकर्स महाकुम्भ पहुंचाने के एवज में एक हजार से पांच हजार रुपए तक की वसूली कर रहे थे। मामले की जानकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को हुई तो उन्होंने बाइकर्स गैंग के खिलाफ अभियान चला दिया। पुलिस ने 15 बाइकर्स को धर दबोचा। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बाइकर्स एवं वाहन चालक श्रद्धालुओं के अनभिज्ञता का लाभ उठाते हुए मोटी रकम वसूल कर रहे थे। पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ कर उनकी बाइक का चालान करते हुए सभी बाइक चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस दौरान इंस्पेक्टर ने एनाउंस करते हुए श्रद्धालुओं को जागरूक किया। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं का पार्किंग में वाहन रोका गया तो श्रद्धालु पैदल ही महाकुंभ के लिए निकल पड़े। उसका फायदा उठाकर कुछ बाइकर्स एवं वाहन संचालक महाकुम्भ पहुंचाने के नाम मनमाना रुपया वसूल रहे थे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More