कौशाम्बी
शुद्ध कार्यक्रम में गए एक ही परिवार के चार लोग गंगा स्नान करते समय डुबे एक कि मौत दो लापता,एक का अस्प्ताल में चल रहा इलाज
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुद्ध कार्यक्रम में गए एक ही परिवार के चार लोग एक-एक करके गंगा में डूबने लगे घटना के बाद हड़कंप मच गया गोताखोरों की मदद से किसी तरह दो लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया। एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर एक अधेड़ जे के मिश्रा की मौत हो गई वहीं दूसरा शिखर मिश्रा गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए भर्ती करके उसका इलाज डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है।

गंगा नदी में लापता जय जनार्दन मिश्रा और उनके बेटे छोटू मिश्रा अभी भी लापता है गोताखोरों की टीम लगातार गंगा नदी में सर्च अभियान चला रही है लेकिन 3 घंटा भी जाने के बाद भी पिता पुत्र नहीं मिल सके गंगा नदी किनारे हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं वहीं पर जल पुलिस और गोताखोर और नाविक लगातार खोजने में लगी हुई है फिलहाल अभी तक कोई खबर नहीं मिल सकी वही इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मनमोहन मिश्रा (80) का देहांत 27 दिसंबर 2024 को हो गया था इसके बाद परिवार के सभी लोग बाल मुंडवाने के लिए गंगा घाट पर गए हुए थे। इसके बाद जेके मिश्रा सबसे पहले बाल साफ करवाने के बाद गंगा में स्नान करने के लिए पहुंचे थे तभी उनका पैर फिसल गया और उनके बेटे शिखर मिश्रा भी उनको बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी शिखर मिश्रा तो अपने पिता को नहीं बचा सके लेकिन वह भी डूबने लगे इसके बाद उनके चाचा जय जनार्दन मिश्रा भी और छोटू मिश्रा ने गंगा में चलांग लगा दी लेकिन जेके मिश्रा गंगा में डूब गए उनके साथ-साथ जय जनार्दन और छोटू मिश्रा भी गंगा में समा गए किसी तरह वहां पर मौजूद गोताखोरों ने जेके मिश्रा और शिखर मिश्रा को गंगा से निकाल लिया लेकिन जय जनार्दन मिश्रा और उनके बेटे छोटू मिश्रा अभी भी गंगा में ही है और उनको टीम खोज रही है।

सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा से जब मीडिया ने बातचीत किया तो उन्होंने बताया कि सिराथू तहसील के बाजार घाट पर शुद्ध कार्यक्रम चल रहा था इसके बाद एक-एक करके गंगा में चार लोग समा गए जिसमें से जेके मिश्रा की मौत हो गई है और उनके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनका इलाज चल रहा है और जय जनार्दन मिश्रा वह छोटू मिश्रा को गोताखोरों की टीम खोज रही है।







