भाकियू (अ) ने त्रिभुवन लाल को मीडिया प्रभारी पद पर किया मनोनीत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने कस्बा चायल निवासी त्रिभुवन लाल पुत्र राम जियावन को जिला मीडिया प्रभारी, रामचन्द्र पुत्र मैकूलाल को तहसील चायल प्रभारी और शंकरलाल पुत्र हरी लाल को तहसील चायल युवा अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि मनोनीत पदाधिकारी जनपद और तहसील के किसान भाइयों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहते हुए उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करते रहेंगे। वह भारतीय किसान यूनियन अंबावता की लोकप्रियता को किसानों में बनाए रखेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता के सपनों को साकार करने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। उनके मनोनीत होने पर क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर राम प्रकाश पाठक, राजकुमार राजपूत, मुन्नालाल, दिल कुमार, अवधेश कुमार मिश्रा, राजकरण पटेल और सुर्जन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें