मुख्यमंत्री को खून से खत लिखकर मांगी इच्छा मृत्यु

 

मंझनपुर सर्किल के डीएसपी पर लगाया आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप 

-गैंगरेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराने पर उसपर बनाया जा रहा सुलह का दबाव

SHABBAR ALI/7007720588

खेत में बकरी जाने पर करारी क्षेत्र की एक महिला से दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया था। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने पर आरोपी अब उसपर समझौते का दबाव बना रहे हैं। गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से वह खुलेआम घूम रहे हैं। धमकियों से सहमी पीड़िता ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को खून से खत लिखा है, और इच्छा मृत्यु मांगी है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए हैं।

करारी थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि 23 नवंबर की दोपहर वह खेत में बकरी चरा रही थी। चरते हुए बकरी पड़ोसी के मिर्च के खेत में चली गई। इतनी सी बात पर पड़ोसी दो सगे भाई और एक अन्य इनके साथी ने आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। घसीटकर खेत की तरफ ले गए। वहां दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई की। एसपी से शिकायत के बाद दो दिसम्बर को करारी पुलिस ने आरोपी जमशेद अहमद पुत्र नजमउद्दीन, मंसूर अहमद उर्फ लाला व नसीर अहमद उर्फ सुन्ने पुत्रगण मंजूर अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़िता ने मंझनपुर सर्किल के डीएसपी पर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का खुला आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री को भेजे गए खत में लिखा है कि आरोपी खुलेआम घूमकर समझौते का दबाव बना रहे हैं। नहीं मानने पर जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। तेजाब छिड़ककर चेहरा बर्बाद कर देने तक की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे इंसाफ नहीं दिया जा सकता है तो मौत की अनुमति ही दे दी जाए।

इनका कहना है 

प्रकरण गंभीर है। जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी। पीड़िता का कलमबंद बयान आदि करा दिया गया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।

राजेश कुमार सिंह-एएसपी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More