छात्र-छात्राओं की मनोहर प्रस्तुति ने मोहा मन

 

धूमधाम से मनाया गया सेंट फ्रांसिस स्कूल का वार्षिकोत्सव स्पर्श कार्यक्रम

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

चायल क्षेत्र के बेरुआ गांव स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल का वार्षिकोत्सव स्पर्श कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धमकाकेदार प्रस्तुति दी। जिससे सभी का मन मोह गया। तालियों की गड़गड़ाहट से स्कूल परिसर गूंजता रहा।

बैग पाइपर बैंड ग्रुप एवं विद्यालय की स्कूल कैप्टन दीप शिखा यादव व स्कूल केबिनेट मेंबर्स ने मार्च पास्ट के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद मुख्य अतिथि दीपिका हुलगी, विशिष्ट अतिथि फादर विपिन डिसूजा (डायरेक्टर नजरेथ हॉस्पिटल प्रयागराज) और लक्ष्मी हुलगी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यापर्ण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। शिक्षिका पूजा उपाध्याय ने स्वागत गीत के साथ अतिथियों का सम्मान किया। इसके बाद शिवानी, हर्षिता, गौरी, रिया, जान्हवी ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। शिक्षक पवन कुमार एवं विवेक केसरवानी के नेतृत्व में तान्हा जी नृत्य नाटिका का मंचन छात्र सत्येंद्र पाल, सुशील यादव, परिधि सक्सेना, अपर्णा, सृष्टि, प्रगति, यशी, गार्गी और अस्मिता ने किया। इसी क्रम में शिक्षिका हर्षिता सिंह के नेतृत्व में प्रकृति की चारों ऋतु की परछाई कार्यक्रम की प्रस्तुित सुप्रिया, अखिलेश, यशस्वी, मनप्रीत, विधि, आभास, वंश और वेदिका ने की। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि दीपिका हुल्गी ने कहा कि गुरू रूपी सत्ता से ही संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण होता है। बस जरूरत होती है तो बच्चों की प्रतिभा को निखारने की। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जेराल्ड पी डिसूजा ने आए हुए समस्त अतिथियों छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष चरवा जगदीश कुमार, जितेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश यादव, अवनीश शुक्ला, कुलदीप सोनी आदि उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More