करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह को मिली बड़ी कामयाबी, 24 पासपोर्ट के साथ लाखों की ठगी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
-विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों से ऐंठता था मोटी रकम
-करारी थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह की गिरफ्तारी, चालान
गुलाम हसन/मो. यासीन
कौशांबी। विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों की ठगी करने और उन्हें फर्जी वीजा-पासपोर्ट देने के एक आरोपी को मंगलवार सुबह करारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 24 पासपोर्ट, ठगी की रकम से खरीदी गई कार, नकदी और अवैध असलहा भी बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ के बाद शातिर का चालान कर दिया गया है। उसकी तलाश करीब डेढ़ साल से की जा रही थी।
करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर संवरो गांव का रेहान उल्ला पुत्र गुलाम गौस पुलिस रिकार्ड में 23 सितम्बर 2023 से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक वह विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों से मोटी रकम ऐंठता था। इसके बाद फर्जी वीजा और पासपोर्ट थमा देता था। 23 सितम्बर 2023 को कौशाम्बी थाना के चक सिरसी निवासी मो. शरीफ ने 1.30 लाख व 15 मार्च 2024 को पिपरी के गिठूर निवासी लालचंद्र पुत्र तुलसी ने एक लाख की ठगी का मुकदमा उसके खिलाफ करारी थाने पर दर्ज कराया था। ठगी की कई अन्य शिकायतें भी जिले के विभिन्न थानों पर हुई थी। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी गुलामीपुर गांव के समीप किलनहाई नदी के पास खड़े होकर किसी साथी का इंतजार कर रहा है। खबर मिलते ही उन्होंने फोर्स के साथ घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ठगी की रकम से खरीदी गई कार, एक अदद तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल फोन व 6800 रुपया बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया है। उसका चालान कर दिया गया है।
—-
प्रदेश के कई जिलों में फैला रखा था नेटवर्क
ठगी के आरोपी ने प्रदेश के कई जनपदों में अपना नेटवर्क फैला रखा था। उसके पास से बरामद पासपोर्ट अलग-अलग जनपदों के लोगों के हैं, जो इस
बात की गवाही दे रहे हैं कि नेटवर्क कहां-कहां तक फैला था। आरोपी ने अपनी कार में अनाधिकृत रूप से पुलिस का लोगों भी बनवा रखा था। कार सीज कर दी गई है।
—-
इन लोगों के बरामद हुए पासपोर्ट
चन्द्रलाल पुत्र अतरलाल निवासी फरीदपुर संवरो थाना करारी, राजकुमार पुत्र गंगादीन निवासी पुरे फत्ते सिंह पोस्ट पुरवारा तहसील लालगंज अजहरा प्रतापगढ, चन्द्रभान पुत्र मैंकूलाल निवासी बल्लोपुर थाना करारी, मोनू सरोज पुत्र राजाराम सरोज निवासी कल्यानपुर लालगंज प्रतापगढ़, राजेंद्र कुमार मौर्य पुत्र कामता प्रसाद निवासी रामवा पंथुआ तहसील थरियांवा फतेहपुर, अविनाश कुमार पुत्र राजेश राम निवासी कमहेनपुर भंवरनाथ जिला आजमगढ़, शिवकुमार पुत्र बाबूलाल निवासी नयापुरवा मोहम्मदाबाद जिला फतेहपुर, वीरेंद्र कुमार पुत्र प्रताप मौय निवासी केशवपुर पोस्ट मवई फतेहपुर, रंजीत पुत्र निरेश निवासी फरीदपुर संवरो थाना करारी, लवकुश पुत्र बच्चीलाल निवासी लालपुर रसूलपुर बदले थाना कोखराज, मो. अयूब खां पुत्र मो. सगीर खां निवासी मीरपुर खास मछलीशहर जौनपुर, बालमोहन पुत्र रोशनलाल निवासी मुस्तफाबाद थाना कौशाम्बी, राम सिंह पुत्र हरिओम निवासी बदलेपुर थाना करारी, मुन्नू प्रसाद पुत्र मैकूलाल निवासी परभापर धाना उपरहार थाना सरायअकिल, जितेन्द्र कुमार पुत्र रामजी निवासी पिंडरा सहाबनपुर थाना करारी, लक्ष्मी कांत पुत्र रमाकांत निवासी हसीमपुर बहरेमऊ कौशाम्बी, रविकरन मौर्या पुत्र रामकुमार मौर्या निवासी लोंहदा परास थाना सैनी, अनवर अली पुत्र मो. सईद निवासी बजहा खुर्रमपुर करारी, सरवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गनेशपुर मवई फतेहपुर, प्रवीन कुमार पुत्र मेवालाल निवासी केशवपुर पोस्ट मवई फतेहपुर, मो. खुर्शीद पुत्र सबीब निवासी हतिया पोस्ट गोहका जौनपुर, दिलीप कुमार पुत्र चंद्रकुमार निवासी भौंदू का पुरवा अमिलिहापर करारी, गुलाम सरवर पुत्र मो. दिलजान निवासी हसनपुरवा बकेरगंज सिवान बिहार, नीरज पुत्र दिनेश निवासी बरकतपुर बुधवान फतेहपुर।
—-
वर्जन
डेढ़ साल से फरार ठगी के आरोपी की करारी पुलिस ने गिरफ्तारी की है। यह पुलिस का अच्छा कार्य है। इसके लिए इंस्पेक्टर समेत पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
बृजेश श्रीवास्तव-एसपी






