गैंगरेप के आरोपियों ने मुकदमा में सुलह न करने पर पीड़िता को दी धमकी, शिकायत

 

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

एयरपोर्ट थाने के कटहुला गांव में डेढ़ माह पूर्व दबंगों ने एक दलित युवती के साथ बलात्कार किया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। दबंग अब मुकदमे में सुलह न करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से करते हुए बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने की गुहार लगाई है।

गौसपुर कटहुला गांव की एक दलित युवती ने बताया कि गांव के पांच युवकों ने डेढ़ माह पूर्व उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। बाकी चार आरोपी घूम रहे हैं। युवती के अनुसार बुधवार को आरोपी अजय कुमार, भीम और शिवप्रसाद ने उससे मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया। उसके सुलह करने से इंकार करने पर उन्होंने उसको जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से करते हुए बचे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाने की गुहार लगाई।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More