एलएलबी की छात्रा के अपहरण का प्रयास, विरोध पर साथी को रॉड से पीटा

 

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

संदीपनघाट थाने के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा के समीप सोमवार सुबह बाइक से परीक्षा देने जा रही लॉ (विधि) की छात्रा को कार सवार बदमाशों ने अगवा करने का प्रयास किया। साथ में रहे युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी रॉड से पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ से घिरता देख बदमाश कार छोड़कर फरार हो गए। घायल युवक और छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस कार को कब्जे में लेकर घटना की जांज शुरू कर दी है।

प्रयागराज के धूमनगंज इलाके का युवक अपने भाई और फतेहपुर की उसकी महिला मित्र को बाइक से विधि स्नातक की परीक्षा दिलाने के लिए करारी स्थित डिग्री कालेज जा रहा था। संदीपन घाट क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली। आरोप है कि कार सवार बदमाश छात्रा को जबरन कार में बैठाने लगे। युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने रॉड से हमला कर दिया। इससे युवक का सिर फट गया और छात्रा को भी काफी चोटें आई। घायल युवक अपने भाई और उसकी मित्र छात्रा को बाइक से बैठाकर ले जाने लगा। रसूलाबाद उर्फ कोइलहा के समीप फिर कार सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर तीनों को गिरा दिया। आरोप है कि वह फिर छात्रा को अगवा करने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। बदमाश खुद को ग्रामीणों से घिरता देख कार छोड़कर मौके से भाग निकले। लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक के भाई ने छात्रा के साथ थाने जाकर तहरीर दी। एसओ विजेंद्र सिंह का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि कार और बाइक की टक्कर से दोनों घायल हुए हैं। अगवा करने और छेड़खानी की घटना बेबुनियाद है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More