
रिपोर्ट//मोहम्मद फैज कौशाम्बी
कौशाम्बी जिले में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के मकसद से बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में विटामिन-ए संपूरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। डीएम मधुसूदन हुल्गी के साथ पहुंची पत्नी ने बबुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम में फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आधा दर्जन बच्चों को डीएम व उनकी पत्नी ने विटामिन ए की खुराक पिलाया है। डीएम के मुताबिक एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान दो लाख 75 हजार बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विटामिन-ए संपूरण कार्यक्रम पूरे जिले में चलेगा। इसमें नौ माह से पांच वर्ष की आयु के सभी बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। उन्हें यह खुराक बुधवार एवं शनिवार को स्वास्थ्य उपकेंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में आयोजित होने वाले सत्रों में दी जाएगी। इसके प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने के लिए कहा गया है। पूरी कोशिश है कि जितने बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसमें से कोई बच्चे खुराक पीने से छूटने न पाएं। लक्ष्य को हर हाल में पूरा कर लिया जाए बताया कि इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और वह बीमार नहीं होते हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
आज बच्चों को विटामिन ए का पिलाने का अभियान चल रहा है। लगभग हमारा 2 लाख 75 हजार बच्चों का टारगेट है। 236 टीम लगी हुई है पूरे जिले में, लगातार इसपे अभियान चलाया जाएगा। इसी विटामिन ए से हम लोगों के बच्चों का जो एनेमेया हीमोग्लोबिन वाली पैरामीटर्स होते हैं। जिससे स्वास्थ्य सबके खराब होने वाले चांसेज रहते हैं। अभी से ही बचपन से अगर हम उसपर ध्यान दे देंगे तो ऐसे चीजें नहीं होंगी ताकि हमारे बच्चे स्वास्थ्य रहेंगे स्वास्थ्य रहेंगे तो बच्चे पढ़ेंगे पढ़ेंगे तो और बेहतर जीवन आगे बढ़ा पाएंगे।
बाईट–डीएम मधुसूदन हुल्गी






