चायल सीएचसी में पहले दिन हुए सिजेरियन प्रसव में जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीएम के निर्देश पर सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरु हो गई है। चिकित्सकों की टीम ने शनिवार को पहले दिन दो सफल सिजेरियन प्रसव कराया। जिसमें जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में शनिवार से सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू कर दी गई। प्रसूता सुशीला भारतीय (27) पत्नी रितेश निवासी पहाड़पुर सुधवर थाना चरवा को परिजन अस्पताल लेकर आए। गर्भवती महिला का चिकित्सकीय परीक्षण डाक्टरों ने किया तो सामान्य प्रसव कराने के हालात नहीं थे। अधीक्षक डॉ. ललित कुमार सिंह (एनेस्थेस्टि), डॉ. याशमीन (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. विवेक गुप्ता (सर्जन), डॉ. सुभाष गौड (बाल रोग विशेषज्ञ) ने नॉन एफआरयू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सिजेरियन प्रसव कराने का निर्णय लिया। चिकित्सकों की टीम ने दोनों गर्भवती महिलाओं का सफल ऑपरेशन किया। प्रसूता सुशीला ने बताया कि सिजेरियन के बाद हमें कोई परेशानी नहीं है। वहीं बबली (30) पत्नी राजेश निवासी बैरगांव थाना सरायअकिल के परिजनों ने बताया कि पहले तो डर लगा लेकिन अब किसी बात की परेशानी नहीं है। मरीज की देखरेख करने के लिए डाक्टर और नर्स हमेशा आते-जाते रहते हैं। यहां हम लोगों को किसी भी बात की कोई परेशानी नहीं हो रही है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. ललित कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को सिजेरियन के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता था। अब लोगों का समय और रुपया दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के लिए आशा कार्यकत्री सीमा एवं निशा सिंह ने लाभार्थी को प्रेरित किया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें