मंदिर से शिवलिंग गायब, हंगामा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

 

पिपरी थाने के नरहिया पर मजरा फतेहपुर सहावपुर गांव स्थित शिव मंदिर से शुक्रवार रात पत्थर के शिव लिंग गायब हो गया। सुबह पूजा अर्चना करने पहुंचे भक्तों और ग्रामीणों ने शिलिंग गायब देख हंगामा करना शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी है।

नरहिया पर मजरा फतेहपुर सहावपुर में रोशन यादव के घर के समीप एक प्राचीन शिव मंदिर है। जिसमें सफेद पत्थर के शिव लिंग और नंदी की प्रतिमा स्थापित थी। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार रात किसी अराजक तत्वों ने भगवान शिव शंकर का शिव लिंग चोरी कर लिया। इसकी जानकारी जब सुबह ग्रामीणों को हुई तो हंगामा शुरू किया। इसके बाद गांव के सुरेंद्र कुमार, इंद्रपाल यादव, संतोष कुमार आदि ने थाने जाकर पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें