कौशाम्बी,
इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब कौशाम्बी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,क्लब के संस्थापक एवं डीएम,एसपी हुए शामिल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब कौशाम्बी के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सकुशल संपन्न हो गया,संस्था के संस्थापक वीरेंद्र पाठक ने सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई,कार्यक्रम में डीएम मधुसूदन हुल्गी एवं एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी शामिल हुए।

इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब कौशाम्बी का चुनाव पिछले महीने संपन्न हुआ था,जिसके बाद अभी तक सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण नहीं हो सका था,संस्थापक अध्यक्ष ओमनीश तिवारी के प्रयास एवं संस्था के संस्थापक वीरेंद्र पाठक की उपस्थिति में मंगलवार को अध्यक्ष अली मुक्तेदा ,महामंत्री करन सिंह यादव,नितिन,चंद्रशेखर, सतेन्द्र, आशीष पाण्डेय साहित सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राकेश सोनकर ओमनीश तिवारी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष, मो0 यासीन, सगीर हुसैन,जिया रिजवी,सादाब हुसैन,अखिलेश गौतम,बृजेश गौतम,अरुण केशरवानी,अनिरुद्ध पाण्डेय, फ़ैज़,नावेद,जीशान,सहित जिले के तमाम पत्रकार रहे।

मो0 यासीन/कौशाम्बी-9936627786






