कौशाम्बी
एक और उपलब्धि प्रयागराज में आयोजित 68 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी की शकुन का राष्ट्रीय स्तर के लिये हुआ चयन
प्रयागराज स्थित सी.ए.वी.इण्टर कॉलेज प्रयागराज में आयोजित हो रही 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में छात्रा शकुन ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में सबसे अधिक 151 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अर्जित कर अपने मण्डल,जनपद एवं विद्यालय का नाम रोशन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिये चयनित हुयी |

सुखद समाचार प्राप्त होते ही सम्पूर्ण विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड गयी जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी डॉ.सच्चिदानन्द यादव,खेल सचिव श्री श्याम लाल,विद्यालय के प्रबन्धक श्री रामसुभग त्रिपाठी,विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रामकिरण त्रिपाठी ने छात्रा को बधाई दी | साथ ही विद्यालय के शिक्षक एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया।







