दानियलपुर गांव में आरआरसी सेंटर की नींव खुदाई के दौरान दबंग ने ग्राम प्रधान से किया अभद्रता, डीएम से शिकायत

रिपोर्ट/मोहम्मद फैज

ग्राम प्रधान द्वारा दिया गया बयान

यूपी के कौशाम्बी जिले में आरआरसी सेंटर बनवाने के लिए नींव खुदाई का कार्य चल रहा था। उसी वक्त गांव के दबंग ने प्रधान से अभद्रता करना शुरू कर दिया। उसने काम को रुकवा दिया। आरोप है कि दबंग ने उक्त सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा किया हुआ है। इसके साथ ही उस जमीन पर वह जानवरों को बांधता है। इसकी शिकायत बुधवार को मंझनपुर पहुंच कर ग्राम प्रधान ने डीएम से की है।

दानियालपुर गांव की रहने वाली शमा परवीन पत्नी अफरोज अहमद ने बुधवार को डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह ग्राम प्रधान भी है। पंचायत भवन के सामने आरआरसी सेंटर की बुनियाद 18 अक्टूबर को दो मजदूर लगाकर नींव की खुदाई चालू कराई गई थी। उसी वक्त सुनील कुमार उर्फ गब्बर ने गांव के प्रधान से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और काम रुकवा दिया। उस सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा किया हुआ है। जिसका इस भूमि पर दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। उसी सरकारी जमीन पर घर के सभी जानवरों को बंधता है। लेखपाल एवं कानूनगो द्वारा चिन्हित भूमि आरआरसी सेंटर की गई है। किंतु उक्त भूमि को दबंग व्यक्ति कब्जा करना चाहता है। एवं आरआरसी सेंटर बनाने नहीं दे रहा है। डीएम ने सम्बंधित अधिकारी से जांच कराकर मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More