कौशाम्बी में युवक को सड़क पर गिराकर पीटा, वीडियो वायरल, करारी चौराहे का मामला, आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी में युवक को सड़क पर गिराकर पीटा, वीडियो वायरल, करारी चौराहे का मामला, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट/मोहम्मद फैज

 

कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया। तमाशबीन बनी भीड़ ने युवक को मारपीट करने से रोकने के बजाय वीडियो बनाती रही। पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।

करारी कस्बे के प्रमुख चौराहे पर मंगलवार की शाम हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शराब के नशे में धुत एक युवक अमन पुत्र अबरार ने एक अन्य युवक को पकड़ कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में जख्मी हुए युवक को पिटता देख स्थानीय लोग तमाशबीन बने रहे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवक अमन की हरकत की मोबाइल कैमरे से वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में युवक अमन एक अन्य युवक को सड़क किनारे जमीन पर गिराकर लात-घूसे से मारपीट करता दिखाई पड़ रहा है। लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी हुई खड़ी है। किसी भी व्यक्ति ने आरोपी युवक को मारपीट करने से रोकने की जहमत नहीं उठाई। कुछ लोग मारपीट की घटना का वीडियो बनाते दिखाई पड़ रहे है। वीडियो का संज्ञान लेकर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को कुछ ही देर में हिरासत में ले लिया।

थाना पुलिस की कस्टडी मे आने के बाद आरोपी युवक अमन का नशा गायब हो गया। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में किसी व्यक्ति ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। पुलिस ने लोक शांति भंग करने के आरोप मे युवक अमन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More