खबरें और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
पिपरी थाना इलाके के एक कस्बे में युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में आरएसएस प्रचारक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
कस्बे का एक युवक सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले जौनपुर जनपद का रहने वाला आरएसएस का एक नौजवान प्रचारक कस्बे में आया था। प्रचारक को उसने घर के बगल में एक कमरा रहने के लिए दे दिया था। वह दिन में गांव-गांव जाकर प्रचार करता था। युवक गुरुवार सुबह सब्जी बेचने चला गया था। घर पर युवती अपनी मां के साथ थी। इसी दौरान युवती बाजार से सामान लेने के लिए चली गई। देर शाम तक वापस न लौटने पर पिरजनों को अनहोनी की आशंका हुई। खोजबीन के दौरान सुराग लगा कि आरोपी प्रचारक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। मां ने थाने जाकर आरोपी प्रचारक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरु कर दी है। इस सम्बंध में एसओ बलराम सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।






