कौशाम्बी
यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा पैगंबर साहब को की गई टिप्पणी के विरोध में आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल के तत्वावधान में AIMIM कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
यूपी के गाजियाबाद में शिव शक्ति धामा डासना देवी मंदिर के प्रमुख यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा पैगंबर साहब पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगो ने आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल के तत्वावधान में AIMIM कार्यकर्ताओ के साथ मंझनपुर में प्रदर्शन किया और यति नरसिंहानंद सरस्वती की गिरफ्तारी किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
AIMIM के कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया है कि आए दिन यति नरसिंहानंद सरस्वती पैगंबर मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी करते है,जिससे मुस्लिम समाज के लोग आहत है,कई बार उनके खिलाफ शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाई नही हुई,जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है और वह लगातार पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करते रहते है।AIMIM के कार्यकर्ताओ ने एसपी से मिलकर यति नरसिंहानंद सरस्वती पर मामला दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है।







