राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बुधवार को सघन साफ सफाई अभियान चलाया।क्षेत्राधिकारी सिराथू ने नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के कुबरी घाट पर नगर अध्यक्षा रागिनी अरुण केशरवानी के नेतृत्व में घाट परिसर में सघन साफ सफाई की।इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश विश्वकर्मा व नगर अध्यक्षा रागिनी अरुण केशरवानी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने आस पास साफ सफाई रखने की अपील की साथ ही नगर अध्यक्षा ने नगर वासियों से नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की।जयंती के अवसर पर नगर अध्यक्षा ने मोक्ष धाम हनुमान घाट पर करीब एक सैकड़ा बॉटल पाम के वृक्ष भी लगाए।इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केशरवानी सहित तमाम नगर कर्मी उपस्थित रहे।







