खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
SHABBAR ALI/ MO:7007720588
पूरामुफ्ती थाना इलाके के न्यू कालोनी की एक महिला ने पड़ोसी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को महिला ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ थाने जाकर तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पूरामुफ्ती न्यू कालोनी की महिला ने बताया कि उनके पति फौज में हवलदार के पद पर तैनात है। इस समय उनकी तैनाती जम्मू के सांभा में है। महिला अपने बच्चों के साथ न्यू कालोनी स्थित अपने मकान में रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अधेड़ आए दिन छेड़खानी किया करता है। वह महिला की छत पर चढ़कर पानी की टंकी बंद कर देता है। विरोध करने पर पाइप लाइन, गमले आदि में तोड़फोड़ करने के साथ अश्लील वस्तुएं उनकी छत पर फेंक देता है। बाहर निकलने पर रास्ते में भी अश्लील हरकतें करता रहता है। दो दिन पहले महिला की चौथी मंजिल की छत पर आपत्तिजनक चीजें फेंक दिया था। उलाहना देने पर उसने महिला को गाली गलौच कर मारने की धमकी दी। गुरुवार को महिला ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस सम्बंध में एसओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।






