टीचर ने की क्रूरता की हदे पार, छठी के छात्र को दी ऐसी सजा, खो दी आंखों की रोशनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीचर ने की क्रूरता की हदे पार, छठी के छात्र को दी ऐसी सजा, खो दी आंखों की रोशनी

कौशांबी जिले में टीचर की क्रूरता का एक बड़ा मामला सामने आया है। मंझनपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवारी के हेड अध्यापक शैलेंद्र तिवारी ने छात्र के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया है। दरअसल, शिक्षक ने बच्चे पर डंडा फेंक कर मारा। इससे छात्र ने अपनी बाईं आंखों की रोशनी खो दी। दो बार ऑपरेशन के बाद जब चिकित्सकों ने हाथ खडे़ कर दिए तो पीडित छात्र की मां ने न्याय की गुहार के लिए सीडब्लूसी का दरवाजा खटखटाया। इससे पहले शिक्षक ने मामले में सुलह समझौता के लिए पीड़ित परिवार को 10 लाख का फर्जी चेक थमा दिया था। डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी टीचर शैलेन्द्र तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला करारी थाना क्षेत्र के नेवारी का है।

नेवारी गांव की रहने वाली श्रीमती ने बताया कि उनका बेटा आदित्य कुशवाहा उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवारी में छठी कक्षा का छात्र है। 9 मार्च 2024 को जब वह स्कूल पढाई करने गया था तभी किसी बात से नाराज हेड अध्यापक ने छात्र को डंडा फेंक कर मार दिया। यह डंडा छात्र के बांईं आंख में जा लगा। इस कारण आंख से खून आने लगा। घटना की शिकायत उसने पुलिस से की थी। उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया गया। घटना की शिकायत पर बीएसस के निर्देश जांच कराई गई। जिसमें 15 अप्रैल 2024 को आई जांच रिपोर्ट में इसे सत्य पाया गया। इसके बावजूद मामले को लेकर कोई कार्यवाई नही की गई। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने किशोर का इलाज सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड, चित्रकूट में कराया। चिकित्सकों ने उसका दो बार आपरेशन किया। गंभीर जख्म होने के कारण डॉक्टरों ने आंख में रोशनी आने से इंकार कर दिया।

बच्चे के इलाज को लेकर दर -दर की ठोकर खा रहे पीड़ित परिजनों के दर्द में मरहम लगाने की जगह शिक्षक ने एक बार फिर जालसाजी की। आरोपी शिक्षक ने सुलह-समझौता के नाम पर पीड़ित परिजनों को फर्जी 10 लाख रुपये का चेक थमा दिया। इसके बाद न्याय की दरकार लेकर पीड़ित छात्र की मां ने सीडब्लूसी का दरवाजा खटखटाया। मामला डीएम के संज्ञान में आया तो सोमवार को आरोपी हेड अध्यापक शैलेन्द्र तिवारी के खिलाफ धारा 326 के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी टीचर के खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें