सुनने में अजीब लगता है लेकिन जिला जेल फतेहगढ़ में आजकल भक्ति रस की गंगा बह रही

फतेहगढ़

जेल में सुंदर काण्ड । सुनने में अजीब लगता है लेकिन जिला जेल फतेहगढ़ में आजकल भक्ति रस की गंगा बह रही है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि जेल में विगत दिवस गणेश चतुर्थी पर गणेश पंडाल सजाया गया है जिसमे प्रतिदिन बंदी अपनी श्रद्धा अनुसार पूजा पाठ कर रहे है बंदियों के मुलाकाती परिवारीजनो को भी गणेश वंदना का अवसर प्राप्त हो रहा है साथ ही गणेश पूजन का प्रसाद पा रहे है । आज जिला जेल फतेहगढ़ में मंगलवार के दिन बंदियों द्वारा सुंदर काण्ड का आयोजन किया गया ।

जिसमे जेल के बंदियों लोकेश, अतुल,अमित, संजू, नीतेश, राहुल और पवन , कुलदीप, ऋषिपाल आदि ने सुंदर काण्ड का पठन पाठन किया । जेल अधीक्षक ने विधिवत पूजन कर सुंदर काण्ड का आरंभ किया । समाप्ति पर आरती की गई । सभी बंदियों मुलाकातों को प्रसाद का वितरण किया गया । जेल वार्डर संजय, गौरव , सोनू और लज्जा राम हेड जेल बार्डर ने सभी व्यवस्था और सुरक्षा को पूर्ण सतर्कता से पूर्ण किया । कारापाल गिरीश कुमार और उपकारापाल मुकेश गौड़, सरोज देवी, कृष्ण कुमारी, वैभव कुशवाह, ओमप्रकाश ने पूजा अर्चना की ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More