दलित की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर भूस्वामी समेत अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दलित की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर भूस्वामी समेत अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

कौशांबी- कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में एक दलित की जमीन पर बीजेपी नेत्री के सह पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। विरोध करने पर दबंग भूमाफियाओं ने बीजेपी नेत्री के इशारे पर भूस्वामी, उसकी पत्नी, बेटे एवं बीच-करने पहुंचे अधिवक्ता एवं उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। भूस्वामी एवं अधिवक्ता की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया गया। अधिवक्ता पर जानलेवा हमले की जानकारी होते ही बार एसोसिएशन के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया।

रसूलपुर गिरसा गांव के गुलाब सरोज की भरवारी-मंझनपुर मार्ग के किनारे बेस कीमती जमीन है। जिस पर बीजेपी की एक नेत्री एवं उसके गुर्गे जबरन मकान निर्माण करना चाहते हैं। कुछ दिन पहले भाजपा नेत्री के इशारे पर भूमाफिया अवैध निर्माण करवा रहे थे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। हालांकि बीच बचाव के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए। गुलाब ने परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम मधुसूदन हुलगी एवं एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित इलाकाई पुलिस से शिकायत की है लेकिन सत्ता पक्ष की दबाव में आकर किसी ने नहीं सुनी। आरोप है कि भाजपा नेत्री लगातार अवैध निर्माण की कोशिश में जुटी रही। इतना ही नहीं दलित गुलाब एवं उसके परिजनों को धमकी भी मिलती रही। बीजेपी नेत्री रविवार को अपने गुर्गों के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण करने लगी, जिसका गुलाब एवं उसके परिजनों ने विरोध किया। दबंग भू माफियाओं ने लाठी डंडों एवं लोहे के रॉड से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। चीख- पुकार सुन पड़ोस के ही अधिवक्ता छविराम यादव एवं उनके चचेरे भाई सत्येंद्र यादव ने बीच- बचाव किया तो भूमाफियाओं ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। लहूलुहान होकर सभी लोग जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद दबंग भू माफिया जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर सभी का उपचार शुरू किया गया। भू स्वामी गुलाब सरोज एवं अधिवक्ता छविराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिवक्ता पर हमले की जानकारी मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को हुई तो संघ के महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना। घटना की निंदा करते हुए भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा सिंधिया चौकी प्रभारी की भूमिका संदिग्ध मालूम होने पर उनके खिलाफ भी करवाई थी मांग किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें