मितुवापुर गाँव में प्रशासन का कहर, बंजर भूमि पर रातोंरात बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

कौशाम्बी

मितुवापुर गाँव में प्रशासन का कहर, बंजर भूमि पर रातोंरात बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

*कौशाम्बी-:* सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ चायल प्रशासन ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उपजिलाधिकारी चायल योगेश कुमार गौड़ और क्षेत्राधिकारी चायल मनोज रघुवंशी के कड़े निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मितुआपुर, तहसील चायल स्थित आराजी संख्या 48 मि०, रकबा 0.0950 हेक्टेयर पर हुए अवैध कब्जे को बुलडोजर से मिट्टी में मिला दिया।

गांव के अफरोज पुत्र रुआब अली, भुट्टो पुत्र गुलफुल और फरमूद पुत्र धिर्रउ ने रात के अंधेरे में इस सरकारी बंजर भूमि पर कच्चा निर्माण कर कब्जा करने की कोशिश की थी। जब प्रशासन को इस गैरकानूनी गतिविधि की खबर मिली, तो उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने तात्कालिक कार्रवाई का आदेश दिया।

थानाध्यक्ष संदीपनघाट बृजेश करवारिया की अगुवाई में भारी पुलिस बल, राजस्व निरीक्षक तहसील भरवारी और क्षेत्रीय लेखपाल के साथ, मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से पूरे गांव में हलचल मच गई, और अवैध कब्जाधारियों में खौफ पैदा हो गया।

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उपजिलाधिकारी चायल ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि वे सरकारी जमीनों का आदर करें और किसी भी तरह के अवैध निर्माण से बचें, अन्यथा ऐसी कार्रवाई से सबक सिखाया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More