स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ” हर घर तिरंगा ” अभियान की तहत वितरण हुआ फ्लैग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़-स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ” हर घर तिरंगा ” अभियान एवम वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत संजय कुमार एडीजे / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों के परिवारीजनों को अपने अपने घरों पर एक एक तिरंगा फहराने एवम एक एक अशोक का पेड़ लगाने के लिए प्रदान किया गया । इस संदर्भ में भीमसैन मुकुंद जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि हर घर तिरंगा अभियान तहत बंदियों के घरों पर तिरंगा लगाने लिए बंदियों के मुलाकातियों को प्रदान किया गया । साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत एक एक अशोक का पेड़ भी प्रदान किया गया ।

जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल बंद कैदियों द्वारा तिरंगा झंडा का निर्माण किया गया है तथा अशोक के पेड़ भी जेल की नर्सरी में बंदियों द्वारा ही तैयार किए गए है । बंदियों को देश सेवा की भावना से जोड़े रखने के लिए जेल में आए सभी मुलाकातियो की अधिकारियों कर्मचारियों की तिरंगा यात्रा निकाली गई । जिसका शुभारंभ संजय कुमार एडीजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया ।

सभी मुलाकातियों को एक एक तिरंगा एक एक अशोक का पेड़ देकर तिरंगा यात्रा को जेल से रवाना किया गया । तिरंगा यात्रा के आयोजन में जेलर गिरीश कुमार, उफजेलर वैभव कुशवाह, मुकेश गौड़, ओमप्रकाश, सरोज देवी, कृष्ण कुमारी , हेड जेल बार्डर लज्जाराम, अजब सिंह, जेल बार्डर संजय सिंह, सोनू, गौरव, अंकित, शाहरुख, सचिन, विकास, नीरज, महिला जेल बार्डर रोहिणी, प्रियंका, नगमा, जोली, मनीषा, हेमलता, सरिता सियादुलारी, आदि केस विशेष सहयोग रहा ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें