भाजपा नेता ने खड़े होकर तोड़वाया धर्मस्थल, वीडियो वायरल -नगर पंचायत करारी के इंद्रानगर मोहल्ले का मामला, आक्रोश

कौशाम्बी

नगर पंचायत करारी के इंद्रा नगर मोहल्ला धर्मस्थल को शनिवार दोपहर भाजपा नेता ने खड़े होकर तोड़वा दिया। प्राचीन धर्मस्थल की दीवारों पर उसके परिवार के लोगों ने ही हथौड़ी चटकाई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, यूपी हेडलाइन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

करारी के इंद्रानगर मोहल्ले में काफी पुराना धर्मस्थल (देवी मंदिर) बना हुआ है। क्षेत्र के ही गुलामीपुर निवासी एक जिलास्तरीय भाजपा नेता का दावा है कि जमीन उसकी है। आरोप है कि शनिवार की दोपहर भाजपा नेता अपने परिजनों के साथ पहुंचा और खुद खड़े होकर उसने धर्मस्थल तोड़वा दिया। इसकी जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। आसपास के तमाम लोगों ने विरोध किया तो भाजपा नेता ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के साथ गाली-गलौज करते हुए सभी को दौड़ा लिया। घटना के बाद से नगर के लोगों में आक्रोश है। मंदिर के समीप रहने वाले जितेन्द्र पुत्र रामचंद्र ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस के साथ आला अधिकारियों से भी की है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। इस संबंध में करारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में मंदिर को नुकसान पहुंचाने की बात नहीं सामने आई है। जांच अभी जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More