सम्मिलित रूप से बने कौशाम्बी-प्रयागराज के विकास की कार्ययोजना : केशव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सम्मिलित रूप से बने कौशाम्बी-प्रयागराज के विकास की कार्ययोजना : केशव
-उमरपुर नीवां पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम
-नर्मदेश्वर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और पूर्णाहूति का धार्मिक अनुष्ठान
हिमांशु भट्ट/मो. यासीन
कौशाम्बी: प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कौशाम्बी और प्रयागराज के विकास की कार्ययोजना सम्मिलित रूप से बननी चाहिए। इससे विकास को अधिक रफ्तार मिलेगी। वह रविवार को प्रयागराज के उमरपुर नीवां स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहूति कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।


उप मुख्यमंत्री जी ने प्रयागराज के साथ ही कौशाम्बी के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि टीम लगाकर एक सप्ताह के भीतर विकास कार्यों की कार्ययोजना बना लें। पूछा कि उमरपुर नीवां के सम्पूर्ण विकास के लिए क्या-क्या कार्य किया जा सकता है ? निर्देश दिया कि इन कार्यों को तत्काल पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि एक प्रस्ताव जल्दी से जल्दी बन जाए, जिससे नीवां प्रयागराज का हिस्सा हो सके।

नीवां को पर्यटन के रूप में विकसित करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, चायल विधायक पूजा पाल, प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल, कौशाम्बी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जिला महामंत्री संजय जायसवाल, मीडिया प्रभारी भोले शंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें