आम तोड़ने के बाद ट्रैक्टर पर चढ़ते समय ट्रैक्टर के नीचे आ गया मजदूर,मजदूर की हुई मौत

कौशाम्बी/सऊद अन्सारी

नाती के लिए आम तोड़ने के बाद ट्रैक्टर पर चढ़ते समय ट्रैक्टर के नीचे आ गया मजदूर,मजदूर की हुई दर्दनाक मौत,

कौशाम्बी जिले में अपने नाती के लिए आम तोड़ना मजदूर के लिए मौत का सबब बन गया, मजदूर ट्रैक्टर ट्राली से ईंट उतारने जा रहे ट्रैक्टर से उतरकर अपने नाती के लिए आम तोड़ने लगा और आम तोड़ने के बाद ट्रैक्टर पर चढ़ते समय ट्रैक्टर के नीचे आ गया,ट्रैक्टर के पहिए के नीचे चले जान इसे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई,घटना की सूचना पर परिजन और पुलिस फोर्स पहुंच गए,पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच में जुट गई।

घटना कड़ा धाम थाना के विजयीपुर किठांव मोड़ के पास की है जहा कोखराज थाना क्षेत्र के अहिरारा गांव का राम दुलारे ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था,वह ट्रैक्टर ट्राली से ईंट उतारने कही जा रहा था,तभी उसे पेड़ पर रसीले आम देखकर लालच आ गया और वह अपने नाती के लिए आम बीनने ट्रैक्टर से उतर गया और आम तोड़ने लगा,आम तोड़ने के बाद वह चलते ट्रैक्टर पर चढ़ने लगा तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई।राम दुलारे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More