कौशांबी पुलिस की तालिबानी सजा, इस कदर पीटा कि अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहा युवक

*कौशांबी पुलिस की तालिबानी सजा, इस कदर पीटा कि अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहा युवक*

*पुलिस की पिटाई से घायल युवक का हुआ मेडिकल*

*पीड़ित की पत्नी ने एडीजी प्रयागराज से लगाई थी इंसाफ की गुहार*

*चोरी के शक में अषाढा चौकी प्रभारी ने हिरासत में लिया था*

*कौशांबी–* पश्चिमशरीरा थाने की अषाढ़ा चौकी पुलिस ने जीजा साले को तालिबानी सजा दी। चौकी प्रभारी पर पिटाई का आरोप लगाने वाले जीजा-साले का मंगलवार को मेडिकल कराया गया। पीड़ित की पत्नी ने प्रयागराज के एडीजी भानु भास्कर को शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई थी। अफसर के निर्देश के बाद थाना पुलिस ने पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण मेडिकल कालेज में कराया गया। पीड़ित ने चौकी प्रभारी पर जबरन मारपीट कर झूठा चोरी का मुकद्दमा कबूल कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

पश्चिम शरीरा के दानपुर की रहने वाली नीतू पत्नी भैरव प्रसाद ने अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज भानु भास्कर को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि चौकी प्रभारी अषाढा पिछले कई दिनों से उसे पर बुरी नजर रखे हुए था। बाजार आने जाने पर उसे बुलाकर अपनी बात मनवाने की कोशिश किया करता था। बात ना मानने पर पति को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजना की बात कहता। इसके बाद भी पीड़ित ने चौकी प्रभारी की बात नहीं मानी। पीड़ित महिला का आरोप है उसके पति व ननदोई को चौकी प्रभारी जबरन गांव से उठा ले गया। 2 दिन तक चौकी में जबरन बिठा कर रखा। इस दौरान गांव में हुई एक चोरी का आरोप लगाते हुए पति भैरव प्रसाद व ननदोई राजेश कुमार की डंडे से पिटाई की।

पीड़ित नीतू ने चौकी प्रभारी की करतूत को बताते हुए थाना व एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। लेकिन उनकी कोई सुनवाई जनपद पुलिस ने नही की। मजबूर होकर उसके प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। एडीजी प्रयागराज के निर्देश पर थाना पश्चिम शरीरा पुलिस ने चौकी प्रभारी से मारपीट में घायल युवक भैरव प्रसाद व राजेश कुमार का डाक्टरी परीक्षण मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में कराया गया।

पीड़ित भैरव प्रसाद ने बताया, चौकी प्रभारी उसे जबरन मारपीट कर गांव में हुई चोरी का जुर्म कबूल करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उन्हें डंडे बेल्ट से नंगा कर पीटा गया। जिसके जख्म आज भी उनके शरीर पर नजर आ रहे हैं।

थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं जिनके अनुपालन में पीड़ित पक्ष का डाक्टरी परीक्षण करा कर प्रार्थना पत्र की मांग की गई है। जल्द शिकायत पत्र के आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More