जिप अध्यक्ष ने 5 फलदार वृक्ष रोपित कर शुरू किया वृक्षारोपण अभियान:बोली-घर आंगन खेत खलिहान में वृक्ष लगाकर बढ़ाए पृथ्वी की सुंदरता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

जिप अध्यक्ष ने 5 फलदार वृक्ष रोपित कर शुरू किया वृक्षारोपण अभियान:बोली-घर आंगन खेत खलिहान में वृक्ष लगाकर बढ़ाए पृथ्वी की सुंदरता

कौशांबी। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने मंगलवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत कर दी है। अध्यक्ष ने जिला पंचायत आवास में 5 फलदार वृक्ष रोपित किया। इस मौके पर स्थानीय नेताओं के साथ डीएफओ आरएस यादव भी मौजूद रहे।

जिप अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश सहित जनपद में भी वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के शुभारंभ उन्होंने जिला पंचायत दफ्तर एवम आवास में 5 फलदार वृक्ष महुआ आम अमरूद जामुन एवम आंवला रोपित कर किया है। मकसद जनपद की हरियाली को बढ़ाना एवम वन क्षेत्र को विकसित करना है। उन्होंने वृक्ष रोपित कर पृथ्वी को आभूषण पहनाया है। उन्होंने आम जनता व खास कर महिलाओं से अपील की है कि वह अपने घर आंगन खेत खलिहान में एक वृक्ष लगा कर धरती की हरियाली को बढ़ाने में मदद करे। ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को स्वक्छ हवा पानी के लिए कृत्रिम संसाधनों पर निर्भर ना होना पड़े।

वृक्षारोपण अभियान के दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष, स्थानीय भाजपा नेतागण, अध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व ब्लाक प्रमुख सिराथू एवम वनाधिकारी आरएस यादव सहित रेंजर, वनकर्मी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें