करारी क्षेत्र के गुलामीपुर निवासी किसान को मिली धमकी -पीड़ित ने जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक से भी की शिकायत

मकान खाली कर दो वर्ना जान से मार दूंगा
(धमकी)
-करारी क्षेत्र के गुलामीपुर निवासी किसान को मिली धमकी
-पीड़ित ने जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक से भी की शिकायत

करारी क्षेत्र के गुलामीपुर निवासी किसान का पड़ोसी दबंगों ने जीना मुहाल कर दिया है। आरोप है कि दबंग उसकी जमीन के साथ घर में भी कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मकान खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित के पास धमकी दिए जाने का ऑडियो भी है। सोमवार को उसने मामले की शिकायत डीएम और एसपी से की है।
गुलामीपुर निवासी शिवबरन ने बताया कि गांव में सड़क किनारे उसकी एक बीघा छह बिस्वा पारिवारिक जमीन है। इस जमीन के कुछ भाग में मकान बना हुआ है। पीड़ित की मानें तो 11 अप्रैल 2023 को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों की टीम पैमाइश कर चुकी है।

पैमाइश में साफ हुआ है कि भूमि और मकान उसी का है। उपजिलाधिकारी इस बाबत आदेश भी जारी कर चुके हैं। इसके बाद भी दबंग जमीन, मकान पर लगातार कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अभी हाल ही में बगल के नम्बर की नाप कराने के लिए आवेदन किया था। एसडीएम ने इसके लिए टीम गठित की थी। आरोप है कि कानून-गो ने विपक्षियों की साठगांठ के कारण टीम में अपनी मर्जी के लेखपालों को रखा। इसके बाद पीड़ित की जमीन भी नपवा दी। नक्सा बड़ा होने का दावा करते हुए पीड़ित फिर से नाप कराने के लिए बार-बार आवेदन कर रहा है। अधिकारी उसकी सुनने को तैयार नहीं है। अब दबंग मकान नहीं खाली करने पर पूरे कुनबे को मार डालने की धमकी दे रहे हैं। इसकी वजह से परिवार सहमा हुआ है। इस संबंध में एसडीएम आकाश सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। जल्द ही निस्तारण करा दिया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More