नवागत जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी कौशाम्बी के पद पर किया कार्यभार ग्रहण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी/मो0 सऊद

नवागत जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी कौशाम्बी के पद पर किया कार्यभार ग्रहण

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना तथा पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करना सर्वोच्च प्राथमिकता

नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन ने आज कोषागार कलेक्ट्रेट पहुॅचकर जिलाधिकारी कौशाम्बी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

 


नवागत जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना तथा पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ ही जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा है कि निर्माण कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण कराने का प्रयास रहेंगा। लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण के साथ ही पौधो के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जायेंगा। वि़द्यालयों में निपुण भारत को पूर्णतः क्रियान्वित कराने का प्रयास रहेंगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी  अरूण कुमार गोंड एवं प्रबुद्ध सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा तथा उप जिलाधिकारी आकाश सिंह उपस्थित रहें।
नवागत जिलाधिकारी 2015 बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी है। गृह जनपद बेलगाम (कर्नाटक) है। वे ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या, मुख्य विकास अधिकारी सुल्तानपुर एवं वाराणसी, उपाध्याक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण तथा अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान के पद पर कार्यरत रहे है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें