रेप पीड़िता एवम परिजनो से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल,दिया मदद का भरोसा,कहा भाजपा सरकार में बेटियो पर हो रहा अत्याचार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी:

मो0 यासीन/साउद अन्सारी

रेप पीड़िता एवम परिजनो से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल,दिया मदद का भरोसा,कहा भाजपा सरकार में बेटियो पर हो रहा अत्याचार

यूपी के कौशाम्बी जिले में RSS द्वारा संचालित स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा नाबालिग किशोरी के साथ रेप किए जाने एवम न्याय नहीं मिलने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किए जाने के प्रयास किए जाने की घटना के बाद समजवड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को 5 सदस्यीय टीम कौशाम्बी पहुंची,सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के साथ प्रतिनिधि मंडल ने पीड़िता एवम उनके परिजनो से मुलाकात की और उन्हे मदद का भरोसा दिया है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अगुवाई में राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, सांसद पुष्पेंद्र सरोज, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव एवं जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव सहित तमाम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाने का नारा लगाती है,वही हाथरस में,तमिलनाडु में और अब कौशाम्बी में बेटियो के साथ हुए अत्याचार पर कोई जवाब नही दे रहा है,उन्होंने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।जिसके चलते पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है,समाजवादी पार्टी पीड़िता,मजलूमों के साथ खड़ी है और उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें