फतेहगढ़
पुलिस महानिदेशक डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री, आईपीएस द्वारा विकास कुमार पुलिस अधीक्षक , पी एन पांडेय प्रभारी डीआईजी जेल के साथ जिला कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम जेल गेट पर जेल कर्मियों द्वारा सम्मान सलामी दी गई । जेल अस्पताल का निरीक्षण किया । बीमार बंदियों की बीमारी के बारे में तथा उनको मिल रही दवाओ इलाज के बारे में जेल डॉक्टर विजय अनुरागी से जानकारी की गई । जरूरी निर्देश दिए। बैरकों में बंदियों की परेड देखी । सभी बंदियों से उनके केस स्टेटस के बारे में जानकारी की । बैरकों की सफाई , गर्मी से राहत के लिए सभी चल रहे पंखों को देखा । किसी भी बंदी ने जेल से संबंधित कोई शिकायत नही की गई ।

जेल बेकरी में बन रहे बिस्कुटों को स्वयं खा कर चेक किया । जेल बेकरी में बन रहे बिस्कुट, पावरोटी की तारीफ की । बेकरी में काम करने वाले बंदियों को अच्छे कार्य के लिए पुरुस्कार स्वरूप रु.500– रु.500 के कैंटीन कूपन दिए। जेल बेकरी में बिस्कुटो का उत्पादन बड़े स्तर पर करके स्थानीय स्तर पर और जेलों को आपूर्ति करके बंदियों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। पाकशाला में बन रही रोटियों को देखा रोटियों की सराहना की गई। एक जेल एक उत्पाद के अंतर्गत बन रहे एलईडी बल्ब निर्माण यूनिट को भी देखा । ओ डी ओ पी के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग की जा रही चादर , गमछा,शाल , पटका को भी देखा । नारी बंदी वास का निरीक्षण किया ।

महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को टाफी बिस्कुट के गिफ्ट पैक वितरित किए । महिला से उनके केस के बारे में, मुलाकात , वकील के बारे में, अदालत जाने के बारे में जानकारी की । किसी महिला बंदी द्वारा जेल संबधी कोई शिकायत नही की गई । निरीक्षण के संदर्भ में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा बताया गया कि निरीक्षण बहुत अच्छा रहा । बेकरी उत्पादों की बिक्री करके बंदियों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है । निरीक्षण के दौरान जेलर अखिलेश कुमार, अवनीश कुमार, उपकारापाल वैभव कुशवाह, कृष्ण कुमारी, सरोज देवी, मुकेश गौड़ और चीफ हेड वार्डर लज्जाराम अन्य सभी स्टाफ उपस्थित रहे । निरीक्षण सकुशल संपन्न हुआ।








