जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज उदयन सभागार में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतगणना कार्मिकों को 02 पालियों-प्रथम पाली पूर्वानह 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे तक प्रथम प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने मतगणना के सम्बन्ध में मतगणना कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना का कार्य बहुत ही संवेदनशील होता है, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। भली-भॉति प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कार्यों एवं दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें। भारत निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

मास्टर ट्रेनर श्री राकेश कुमार सिंह एवं  विकास पाण्डेय द्वारा मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर को उनके कार्यां एवं दायित्वों के विषय में विस्तृत जानकारी/प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी (कार्मिक व प्रशिक्षण)/मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अरूण कुमार गोंड, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)  प्रबुद्ध सिंह एवं जिला विकास अधिकारी  विजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा तकनीकी सहायक प्रशिक्षण  दिलीप कुमार वर्मा उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें