पीएम,सीएम के खिलाफ आभद्र टिप्पणी पर प्रधानाध्यापिका पर एफआईआर दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

पीएम,सीएम के खिलाफ आभद्र टिप्पणी पर प्रधानाध्यापिका पर एफआईआर दर्ज

बीएसए के निर्देश पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सिराथू ने दर्ज कराई एफआईआर

कौशाम्बी जिले के सिराथू विकासखंड के रूप नारायणपुर गोरियों सैलाबी गांव में तैनात प्रधानाध्यापिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। प्रधानाध्यापिका ने पीएम,सीएम के खिलाफ शोसल मीडिया में आभद्र टिप्पणी के मामले में बीएसए के निर्देश पर बीईओ सिराथू ने एफआईआर दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के देवी देवताओं और सरकार के खिलाफ सिराथू विकासखंड के रूप नारायणपुर गोरियों सैलाबी प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका वर्षा देवी पर लगातार पोस्ट करने की शिकायत आ रही थी। मामले को लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर जिले के साथ-साथ पूरे देश के लोग शिकायत कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले को तूल पकड़ता देख रविवार की देर शाम सिराथू के खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार की तहरीर पर कोखराज थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में अध्यापिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुकदमा लिखा जाने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। वहीं जिले में लोगों को आपके आक्रोश को देखते हुए यह लग रहा है कि विभाग भी जल्द इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का मन बना चुका है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें