पाटन खोलकर शादी के लिए रखा नगदी,गहना,बर्तन सहित लाखो का सामान उठा ले गए चोर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

पाटन खोलकर शादी के लिए रखा नगदी,गहना,बर्तन सहित लाखो का सामान उठा ले गए चोर

कौशाम्बी..कौशाम्बी जिले में बेखौफ चोरों ने शादी वाले घर को निशाना बनाया है, चोरों ने घर की छत का पाटन खोलकर सीढ़ी लगाकर घर के अंदर घुसे चोरों ने नगदी,गहना,बर्तन,कपड़े सहित लगभग दस लाख का सामान पार कर दिया,यही नहीं चोर घर के आंगन में रखा 4 बोरी गेहूं भी चुरा ले गए,सुबह घर के लोगो की नींद खुली तो हड़कंप मचा गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के रसूलपुर गिरसा की है जहा के अमर बहादुर यूपी पुलिस के सिपाही थे,उनकी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी,उनकी पत्नी अपनी बेटियो के साथ घर पर रहती थी,उनकी छोटी बेटी की सगाई अभी हाल ही में हुई थी,वही एक बेटी की शादी मार्च में थी,वह भी आई हुई थी, छोटी बेटी की शादी के लिए गहना,कपड़ा,बर्तन आदि एकत्रित कर रखा हुआ था,चोरों ने शादी वाले घर को निशाना बनाकर सब कुछ साफ कर दिया।

इस चोरी से पीड़ित परिवार का लगभग दस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।पीड़ित परिजनो की सूचना पर पहुंची सिंघिया चौकी पुलिस ने जांच पड़ताल की।

पीड़िता मीरा देवी ने बताया कि उनके पति पुलिस में सिपाही थे,उनकी मृत्यु मार्च 1995 में हो गई थी,उनकी पेंशन और खेतीबाड़ी से हो रही आय से वह अपना परिवार चलाती है,उनकी एक बेटी की शादी अभी मार्च में हुई थी,एक छोटी बेटी की शादी भी तय कर दी गई और फरवरी में उसकी सगाई की गई है,सभी लड़कियों के गहने और नगदी सहित दस लाख से अधिक का गहना सहित सारा समान चोर चोरी कर ले गए।उनके ऊपर तो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।मुसीबत यह है कि अब उनकी छोटी बेटी की शादी कैसे हो पाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें