फतेहगढ़ कारागार का निरीक्षण करने पहुँचे अधिकारी, बन्दियों से किया मुलाकात

फतेहगढ़

आज फतेहगढ़ जेल में जिला जज,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक , एडीजे / सचिव, डी.एल.एस.ए. एवम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने आकस्मिक रूप से कारागार का निरीक्षण किया । बाल बैरक, अस्पताल, अन्य बैरकों एवम महिला बैरक का निरीक्षण किया । कारागार में बंदियों मिलने वाली सुविधाओं , चिकित्सा, भोजन, साफ सफाई की व्यवस्था, शौचालय की सफाई और संख्या, दिन और रात्रि , बंदियों के नहाने धोने की व्यवस्था, लीगल एड के बारे में जानकारी की ।महिला बैरक में भी महिला बंदियों के भोजन, साफ सफाई , हाईजेनिक कंडीशन, महिला बंदियों को मिलने वाली व्यक्तिगत जरूरत की चीजों के बारे में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद से जानकारी ली ।

जेल अधीक्षक ने बताया कि महिलाएं का खाना महिला बैरक में ही अलग से स्वयं महिला कैदियों द्वारा ही बनाया जाता है । महिलाएं और उनके साथ रह रहे बच्चों को जरूरत की सभी आवश्यक चीजे तय समय पर महिला उपकारापाल की देख रेख में उपलब्ध करा दी जाती है । कारागार में दो हजार लीटर प्रतिघंटा की क्षमता का आर ओ वाटर सिस्टम लगा है पीने के पानी की आपूर्ति उसी से होती है । किसी भी बंदी ने कारागार से संबंधित कोई शिकवा शिकायत नही की गई । कारागार की भोजन व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था की सराहना की गई । निरीक्षण के समय श्री कारापाल अखिलेश कुमार, उपकारापाल अवनीश कुमार, वैभव कुशवाह, मुकेश गौड़,सरोज देवी, कृष्ण कुमारी आदि उपस्थित रहे ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More