कौशाम्बी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को किया संबोधित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

यूपी के कौशांबी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। मंझनपुर मुख्यालय में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में जनसभा किया।
योगी बोले 4 जून के लिए अभी से ही उत्साह की तैयारी करिए। क्योंकि 4 सौ पार के साथ बीजेपी की सरकार बनने वाली है। 2014 के पहले का भारत में गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, बेटी सुरक्षित नहीं थी, सीमा पर दुश्मन आक्रमण करता थ, आज का भारत बदल चुका है। दुनिया के अंदर भारत को सम्मान से देखा जाता है। अब तो कही पटाखा जोर से फुट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है ये मैंने नहीं किया है।
कल लखनऊ में कांग्रेस के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता की थी। उन्होंने कहा कि हम तुम्हें राशन देंगे। समाजवादी पार्टी कहती है आटा और डाटा फ्री देंगे।
जब सत्ता थी तो माफिया के साथ दिया। कहीं पर खनन माफिया, कहीं पर राशन माफिया और कही पर भूमाफिया हावी होकर गरीब के हिस्से को हड़प जाता था। तब इनकी जुबां सिली रहती थी। माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश में उनकी कहीं नहीं चल रही है क्योंकि उसे मालूम है इन्हें वापस नहीं आना है कभी। इसलिए अभी से ये लोग परेशान है। समाजवादी पार्टी का मतलब जिसका संस्कार से कोई मतलब ना हो, वह बड़ों को जबरदस्ती धक्का देकर बाहर कर देते हैं। यह लोग ठीक उल्टा काम करते हैं। जैसे राम भक्तों पर गोली चलाते थे और देशद्रोहियों का मुकदमा वापस लेने का काम करते थे। उनके समय के कारनामे अगर उजागर हो जाए तो यह कहीं मुह दिखाने के काबिल ना रहे। उन्होंने कहा कि क्या पूजा पाल का पति पिछड़ा नहीं था, क्या उमेश पाल पिछड़ा नहीं था। लेकिन इन लोगों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। मुझे याद है, प्रयागराज की एक बूढ़ी मां ने मुझसे कहा कि मेरे पति को मार कर, मेरी जमीन माफिया ने छीन लिया। मैंने उस मां को कहा था कि तुम चिंता मत कर। मैं उसे माफिया को मार कर उसे मिट्टी में मिला दूंगा। उस महिला का 10 बीघा जमीन वापस कराया, उस माफिया की अवैध जमीन पर बुलडोजर चलवाया था। प्रत्याशी विनोद सोनकर की तारीफ करते हुए कहा कि विनोद सोनकर कौशांबी की सेवा करता है लेकिन जब मैं त्रिपुरा जाता हूं तो वहां पर विनोद सोनकर सेवा करता दिखाई देता है। हाल ही प्रत्याशी विनोद सोनकर के कई वीडियो क्लिप वायरल हुए थे, जिसके बारे में योगी आदित्यनाथ ने ज़िक्र करते हुए कहा कि, तमाम ऑडियो एवं वीडियो बनाकर लोगों को गुमराह करेंगे। लेकिन उनके झांसे में नहीं आना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के साथ खिलवाड़ होने जा रहा है, इसे नहीं होने देंगे। जब भी सपा और बसपा का गठबंधन हुआ है। इन लोगों ने महामारी लाने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक लाल बहादुर संजय कुमार गुप्ता शीतला प्रसाद पटेल सहित तमाम नेता मंच पर मौजूद रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें