लेनदेन के विवाद में दबंग ने साथी संग मिलकर बाप-बेटे को पीटकर किया घायल

रिपोर्ट:शब्बर अली
पिपरी थाने के मखऊपुर गांव स्थित पुल के समीप शनिवार दोपहर रुपयों के लेनदेन के विवाद में दबंग ने साथी संग मिलकर बाप-बेटे को जमकर पीट दिया। पिटाई से दोनों को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस चौकी चायल के मखऊपुर गांव निवासी सुरेश कुमार सोनी किसानी करते हैं। सुरेश ने बताया कि उनका सरायअकिल थाने के कोटिया गांव निवासी एक युवक से रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा है। रामबालक के थाने में शिकायती पत्र देने पर दोनों पक्षों को शनिवार दोपहर बुलाया गया था। वह अपने पुत्र प्रशांत कुमार सोनी के साथ बाइक से थाने जा रहे थे। इसी दौरान दूसरा पक्ष भी पुल के समीप मिल गया। दोनों पक्ष वाद विवाद के बाद आपस में गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर विपक्षी ने साथी संग मिलकर पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से सुरेश सोनी और प्रशांत को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल पिता-पुत्र ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नोट:समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More