बैंक अकाउंट हैक कर जालसाज ने हजारों रुपया किया ट्रांसफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट:शब्बर अली
चायल तहसील इलाके में इंटरनेट के जरिये बैंक खाता हैक कर मनी ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। जालसाज ने टाइनी शाखा के संचालक का खाता हैक कर हजारों रुपया पार कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद टाइनी शाखा संचालक के होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गिरिया खालसा गांव निवासी राम मोहन दिवाकर ने नगर पंचायत चायल चौराहे पर लोगों की सुविधा के लिए टाइनी शाखा खोल रखा है। राम मोहन के अनुसार सोमवार को उसका बैंक अकाउंट जालसाजों ने हैक कर लिया। कई बार उसके मोबाइल पर ओटीपी का मैसेज आया। पर, टाइनी शाखा के संचालक ने ओटीपी नम्बर किसी को नहीं बताया। इसके बाद भी उसके खाते से कई बार में पांच हजार तीन सौ रुपया आईएमपीएस के जरिये ट्रांसफर हो गया। रूपया ट्रांसफर होने की जानकारी शाखा संचालक को हुई तो उसके होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें