पूर्व विधायक पर एफआईआर के खिलाफ याचिका

पूर्व विधायक पर एफआईआर के खिलाफ याचिका

रिपोर्ट: शब्बर अली

पूर्व विधायक परवेज अहमद के खिलाफ एफआईआर का मामला निर्वाचन आयोग पहुंच गया। अधिवक्ता केके राय, चार्ली प्रकाश और रमेश कुमार ने पूर्व विधायक पर एफआईआर के विरुद्ध निर्वाचन आयोग के समक्ष याचिका दायर की है। निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप करने और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा, पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर साजिश है।

याचिका में लिखा है कि पूर्व विधायक परवेज अहमद इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के नामांकन में प्रस्तावक हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभाओं का आयोजन कर रहे हैं। नामांकन के बाद पुलिस के इशारे पर एफआईआर दर्ज कराई गई। एफआईआर कराने वाला सिविल लाइंस स्थित प्रतिष्ठित बहुमंजिला भवन का मालिक है।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More