सूने घर की दीवार फांदकर हजारों की चोरी
रिपोर्ट : शब्बर अली
पिपरी थाने के रसूलपुर ब्यूर गांव में सूने घर की दीवार फांदकर चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। घर लौटने पर सामान बिखरा देख परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रसूलपुर ब्यूर गांव निवासी संत कुमार पांडेय ने बताया कि एक महीने से वह अपने परिवार के साथ ननिहाल में रह रहा था। सोमवार को जब वह घर लौटा तो कमरे का सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार चोरों ने दीवार फांदकर कमरे में रखा लगभग बीस हजार रुपया का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588
Author: Up Head Line
Post Views: 28






