बेकाबू बाइक सवार युवक डंपर में घुसा, मौत 

बेकाबू बाइक सवार युवक डंपर में घुसा, मौत 

रिपोर्ट: शब्बर अली

पिपरी थाने के कसेंदा गांव में शुक्रवार शाम बेकाबू बाइक सवार युवक डंपर के नीचे आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ मौके से फरार हो गया। मौके  पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल फोन से शव की पहचान करते परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ दीपू (26) पुत्र पप्पू मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को वह बाइक में पेट्रोल भराने के लिए गया था। इसी दौरान वापस लौटते समय डंपर को ओवरटेक करने लगा। सामने से ई रिक्शा आ जाने के कारण वो बेकाबू होकर बालू लदे डंपर के पहिए के नीचे आ गया। पहिए में फंस कर युवक करीब बीस मीटर तक घिसट गया। जिससे शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज डंपर कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More