नशे की हालत में बाइक सवार मजदूर बेकाबू होकर खाई में गिरा, मौत
♦संदीपन घाट थाने के तेरहमील गौसपुर गांव के समीप बुधवार सुबह की घटना
रिपोर्ट: शब्बर अली
संदीपन घाट थाने के तेरहमील गौसपुर गांव के समीप बुधवार सुबह नशे की हालत में बेकाबू बाइक सवार मजदूर सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना के बाद परिजन राते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
कुरई गांव निवासी आकाश (19) पुत्र रामचंद्र मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। मंगलवार को वह प्रयागराज बाइक से मजदूरी करने के लिए गया था। रात में निर्माणाधीन मकान के छत की स्लेप डालकर बुधवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था। तेरहमील गौसपुर के समीप बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में आकाश को सिर में गंभीर चोटें आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के जुटे लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस सम्बंध में एसओ भुवनेश चौबे का कहना है कि युवक नशे की हालत में बाइक समेत खाई में गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो: 7007720588





