मामूली विवाद में दबंगों ने युवक को पीटकर सिर फोड़ा
रिपोर्ट: शब्बर अली
पूरामुफ्ती थाने के मनौरी गांव में बुधवार सुबह दबंगों ने मामूली विवाद को लेकर युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर घायल को इलाज के लिए एसआरएन भेज दिया है।
मनौरी गांव निवासी प्राण सरोज पुत्र भाईलाल सरोज साप्ताहिक बाजार में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का गुजारा करता है। बुधवार को वह घर से बाजार जाने के लिए निकला था। इसी दौरान घर के बाहर पड़ोसी युवक उसे रोक कर गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसने भाइयों के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से प्राण का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर जुटे परिजनों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588





