युवक को मृत दिखाकर भाइयों ने जमीन की फर्जी कराई वरासत
रिपोर्ट: शब्बर अली
चायल तहसील के जलालपुर भर्ती गांव में एक युवक को उसके भाइयों ने मृत दिखाकर अभिलेखों में हेराफेरी कर भूमिधरी की वारासत करा ली। परदेश से घर आने के बाद युवक को जानकारी हुई तो वह भौचक रह गया। बुधवार को पीड़ित ने चायल तहसील जाकर मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
नेवादा विकास खंड के जलालपुर भर्ती गांव निवासी गेंदलाल पुत्र मुन्नी लाल ने बताया कि वह पांच भाइयों में चौथे नम्बर पर है। पिता के नाम मुख्य मार्ग पर लगभग डेढ़ बीघा कीमती जमीन है। पिता की मौत के बाद वह परदेस कमाने के लिए चला गया। उसके परदेश जाने के बाद भाइयों ने जालसाजों के साथ सांठगांठ कर उसे मृत दिखाकर भूमिधरी की वरासत करा ली। मामले की जानकारी पीड़ित को परदेश से लौटने के बाद हुई। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने खतौनी निकलवाया तो उसमें अपनी भूमि पर भाइयों का नाम देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने दस्तावेज खंगाले तो पता चला कि राजस्व निरीक्षक ने उसको मृतक दिखाकर भूमि की वरासत उसके चारों भाइयों के नाम दर्ज कर दिया है। पीड़ित बुधवार की सुबह चायल तहसील पहुंचा और एसडीएम योगेश कुमार गौड़ से शिकायत करते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। इस सम्बंध में एसडीएम योगेश कुमार गौड़ का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588





